फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

217 मोबाइल बरामद किए मगर एक भी चोर नहीं पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिला पुलिस की टीम ने खोए हुए 217 मोबाइल सेट बरामद कर लिए हैं लेकिन एक भी चोर पकड़ में नहीं आया। हालांकि इस बारे में एसएसपी का कहना है कि खोए हुए मोबाइल को खरीदने वालों पर कैसे मुकदमा होगा। चोरी या लूटे गए मोबाइल के मामले में ही आरोपियों की गिरफ्तारी होती है।
विज्ञापन

एसएसपी पंकज भट्ट ने बहुउद्देशीय भवन में पत्रकारों को बताया कि अक्तूबर 2021 से जनवरी 2022 तक के मोबाइल खोने की सूचना मिलने पर साइबर सेल और एसओजी की टीम को लगाया गया। टीम में शामिल पुलिसकर्मियों ने सर्विलांस के आधार पर प्रभावी कार्रवाई की। जांच के दौरान 217 फोन प्रचलन में पाए गए। इसके बाद पुलिस टीमों ने उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, हैदराबाद, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल से मोबाइल सेटों को बरामद किया। पूछताछ से पता चला कि लोगों ने अनजाने में खोए हुए मोबाइल को अलग-अलग लोगों से खरीदा था।
बरामद मोबाइलों की कीमत 23 लाख पांच हजार बताई जा रही है। एसएसपी पंकज भट्ट ने बहुद्देश्यीय भवन में विमला, मीना, बीएएसएफ जवान केशवदत्त, राकेश कुमार, दीक्षा, निर्मला पाटनी को खोए हुए मोबाइल सौंपे।
विज्ञापन

पुलिस टीम को दो हजार का इनाम
मोबाइल बरामद करने में सेल के प्रभारी उमेश मलिक, सिपाही आनंद बल्लभ जोशी, नरेश सिंह, प्रकाश सिंह बिष्ट शामिल रहे। इसमें एसओजी प्रभारी नंदन सिंह रावत और उनकी टीम ने सर्विलांस के माध्यम से सहयोग किया है। पूरी टीम को एसएसपी ने दो हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें