फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच मिनट से अधिक पुराना फोटो-वीडियो नहीं होगा अपलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। डीएम विनोद कुमार सुमन ने कहा कि सी विजिल एप के माध्यम से आचार संहिता के उल्लंघन संबंधी शिकायतों का त्वरित निस्तारण होगा, लेकिन यह एप पांच मिनट से अधिक पुराना फोटो और वीडियो अपलोड नहीं करेगा।
विज्ञापन

डीएम नगर निगम सभागार में आचार संहिता के उल्लंघन पर नजर रखने के लिए गठित उड़नदस्तों, स्टैटिक एवं वीडियो सर्विलांस टीमों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस एप में प्राप्त शिकायतों का सौ घंटे में निस्तारण होगा। शिकायत मिलने के पंद्रह मिनट में उड़नदस्ता मौके पर पहुंचेगा और कार्रवाई कर आधे घंटे में जिला निर्वाचन अधिकारी को रिपोर्ट देगा। चुनाव से जुड़े कई अधिकारी इसकी निगरानी करेंगे। लापरवाही पर अफसरों के खिलाफ आयोग द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने सभी उपजिलाधिकारियों एवं विभिन्न टीमों के सदस्यों को सी विजिल एप को डाउनलोड करने और शिकायत पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम हरबीर सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिषेक रोहेला, मुख्य नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया, मुख्य कोषाधिकारी अनीता आर्या, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय, एसडीएम एपी वाजपेयी, प्रमोद कुमार, रेखा कोहली, उप निदेशक सूचना योगेश मिश्रा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच मिनट से अधिक पुराना फोटो-वीडियो नहीं होगा अपलोड
डीएम ने अधिकारियों को दी सी विजिल एप की जानकारी
लोस चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें