हल्द्वानी। संविदा वन कर्मियों ने शुक्रवार को हल्द्वानी वन प्रभाग कार्यालय परिसर में बैठक की। वक्ताओं ने कहा कि विगत दस माह से किसी भी कर्मचारी को वेतन नहीं मिला है। 28 जुलाई को मुख्य वन संरक्षक ने विभाग को संविदा कर्मचारियों को ईएसआई और पीएफ का लाभ देने को कहा था। संविदा कर्मचारियों के अधिवेशन में वन मंत्री हरक सिंह रावत ने मानदेय बढ़ाकर 13,500 रुपये करने का आश्वासन दिया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। नाराज कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकांत जोशी, कुमाऊं अध्यक्ष रमेश चंद्र, रचना पाल, प्रीति कार्की, सुनील, अमित, योगेश जोशी, मोहन उप्रेती, गीता देवी, पुष्पा पांडे, राम किशन, विनोद, सोबन सिंह, अमर, जागन लाल आदि थे।
वेतन नहीं मिलने से भड़के संविदा वन कर्मी
कार्य बहिष्कार किया