फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल् द्वानी में खुलेगा बौद्धज्मि का ट्रेनिंग सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बौद्धिष्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के वर्किंग प्रेसीडेंट और बाबा साहेब के पौत्र भीमराव यशवंत राव अंबेडकर ने कहा कि वह दूसरी बार उत्तराखंड के दौरे पर आए हैं। उनको खुशी हुई कि उत्तराखंड के लोग बाबा साहेब के विचारों को अपनाने वाले हैं। इसे देखते हुए हल्द्वानी में बौद्धिष्ट ट्रेनिंग सेंटर खोला जाएगा। इसके लिए जगह की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर में धम्म चक्र परिवर्तन कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए भीमराव यशवंतराव ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में बताया कि उत्तराखंड में बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए पर्याप्त संभावनाएं हैं। इसी कारण यहां पर बौद्धिष्ट सोसायटी ऑफ इंडिया की कार्यकारिणी का गठन का प्रयास किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई है। अगले माह तक जिले की कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाएगा। बताया कि हल्द्वानी में बौद्धिष्ट प्रशिक्षण शिविर खोला जाएगा। यहां पर बौद्ध धर्म के मानने वाले लोगों, महिलाओं और बच्चों को भगवान बुद्ध की शिक्षाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए जगह की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें