फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौला का शीशमहल गेट 23 से खुलने का विरोध करेंगे डंपर स्वामी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौला नदी में 23 अक्तूबर से खनन शुरू करने का विरोध शुरू हो गया है। डंपर स्वामियों ने दीपावली के बाद ही गौला में खनन कराने की मांग की है। उन्होंने शनिवार को वन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक एमपीएस रावत का घेराव करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

गौला खनन मजदूर संघर्ष समिति की बैठक बृहस्पतिवार को शीशमहल में आयोजित हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि सरकार निकाय चुनाव के चलते बिना तैयारी के ही 23 अक्तूबर से शीशमहल गेट खोलने की तैयारी कर रही है। अभी तक गौला में मजदूर नहीं पहुंचे हैं, महीने के अंत में वाहन नदी में उतारने पर वाहन स्वामी को पूरे महीने का टैक्स देना होगा। बैठक में राजेंद्र सिंह, मनीष गौड़, रोहित साह, प्रमोद, दिनेश फुलारा, योगेंद्र बिष्ट, कमल पांडे, सुभाष सिंह अधिकारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें