खटीमा एनएच पर सड़ासड़िया भट्टे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक युवक घायल हो गया। गांधीनगर-बानूसा निवासी देवेंद्र कुमार को चार बजे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देवेंद्र के सिर में गंभीर चोट के साथ ही दोनों पैर टूट गए हैं। डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। ग्राम प्रधान बानूसा विनोद कुमार ने बताया कि सड़ासड़िया के पास एनएच पर सड़क के किनारे बुरी तरह घायल देवेंद्र और उसकी क्षतिग्रस्त बाइक पड़ी थी।