फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज घर-घर बोया जाएगा हरेला

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल में हरेला त्योहार उल्लास पूर्वक मनाया जाता है। शनिवार को घर-घर में देव मंडपों के पास हरेला बोया जाएगा और 16 जुलाई को विधिविधान से हरेला काटकर त्योहार मनाया जाएगा। इस दौरान कुमाऊं के तमाम इलाकों में हरेला मेले का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

कुमाऊं मंडल में हरेले के इस त्योहार का विशेष महत्व है। इस पर्व को फसलों के साथ ही सुख, समृद्धि, ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है। सभी घरों में धान, मक्का, सरसों, उड़द, चना, जौ समेत पांच या सात प्रकार के अनाज एक टोकरी में बोए जाएंगे। नौ दिन बाद 16 जुलाई हरेला मंत्रोच्चार के बीच विधिविधान से काटकर परिवार से सभी लोगों को शिरोधार्य कराया जाएगा। इस दिन भिन्न-भिन्न पकवान भी बनाए जाएंगे। देवी देवता को भोग लगा पूजा, अर्चना के बाद सभी लोगों को प्रसाद स्वरूप यह पकवान बांटे जाएंगे। को माना जाता है कि घर में बोया हरेला जितना अच्छा उगता है उतनी ही अच्छी उस वर्ष फसल भी होती है। इस पर्व को फसलों के साथ भी जोड़ा गया है। ज्योतिषाचार्य और श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि पूर्वाह्न आठ बजे के बाद हरेला बोना उत्तम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें