फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसिद्ध मां नंदा देवी महोत्सव अबकी बार 14 सितम्बर से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। सरोवर नगरी की धार्मिक संस्था श्रीराम सेवक सभा की बैठक शुक्रवार को सभा भवन में अध्यक्ष मनोज साह की अध्यक्षता में हुई। सर्वसम्मति से तय किया कि शताब्दी वर्ष में इस बार 12 सितंबर से कार्यक्रम किए जाएंगे। इसके अलावा प्रसिद्ध मां नंदा देवी महोत्सव इस बार 14 सितंबर से शुरू होगा।
विज्ञापन

बैठक में कहा गया कि शताब्दी वर्ष के तहत सभा की ओर से जुलाई में पौध रोपण, सावन मास में पार्थिव पूजा, अखंड रामायण के साथ ही चित्रकला ऐपण प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। 14 जुलाई को शाम चार बजे से सभा भवन में सुंदरकांड पाठ और इसी दिन से रामलीला की तैयारियां भी शुरू होगी। बैठक का संचालन महासचिव राजेन्द्र लाल साह ने किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष अनूप साही, उपसचिव और मीडिया प्रभारी डॉ. मोहित सनवाल, कोषाध्यक्ष दीप जोशी, प्रबंधक विमल चौधरी, मनोज जोशी, देवेंद्र लाल साह, राजेंद्र बजेठा, अशोक साह समेत कई सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें