फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीखेत में डीजल पेट्रोल के लिए बहाना पड़ रहा पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगर में पिछले दो दिनों से डीजल, पेट्रोल के लिए लोगों को खासी मुसीबत झेलनी पड़ रही है, पर्यटन सीजन चल रहा है सो अलग। दरअसल पर्यटन नगरी में सिर्फ दो पेट्रोल पंप हैं। इनमें से एक पेट्रोल पंप इन दिनों बंद चल रहा है। सारा दारोमदार दूसरे पंप पर आ गया है, जिसके चलते तेल भराने के लिए लोगों को खासी परेशानी हो रही है। केमू स्टेशन स्थित पंप पर सुबह से लेकर शाम तक तेल भराने के लिए खासी भीड़ देखी जा सकती है।
विज्ञापन


ये हालात कब तक रहते हैं यह तो पता नहीं, लेकिन पर्यटन सीजन में अचानक तेल के लिए मारामारी होने से सैलानी भी परेशान हैं। दूसरी तरफ दोपहिया और चार पहिया वाहनों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। पंप पर तेल के लिए लोगों की लंबी लाइन से कई बार नगर में जाम की स्थिति बन जा रही है। इधर स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर में एक और पेट्रोल पंप खोलना जरूरी है। हर साल गर्मियों में पेट्रोल के लिए लोगों को खासी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें