फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द जारी हो सकती है निकाय की अधिसूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना कभी भी जारी हो सकती है। सत्तारूढ़ दल की तैयारियों को देखते हुए ऐसा ही प्रतीत हो रहा है। उधर प्रशासन और चुनाव आयोग ने चुनाव की तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। आपत्तियों की सुनवाई को बनी कमेटी की रिपोर्ट मिलते ही चुनाव की घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन

प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो नगर निगम हल्द्वानी, नगर पालिका भवाली और नगर पंचायत भीमताल के सीमा विस्तार में कोई भारी फेरबदल नहीं हो रहा है। जो फेरबदल होने भी जा रहा है, वह इतना आंशिक होगा कि इससे निगम के नए वार्डों, जनसंख्या और नक्शे में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उधर सूत्रों की मानें तो रिपोर्ट फाइनल दौर में है। इसमें भवाली और भीमताल में कोई बदलाव नहीं होने जा रहा है। उधर हल्द्वानी नगर निगम में गौजाजाली दक्षिण का एक हिस्सा हटाया जा सकता है। इसके हटने से निगम की सीमा को कोई खास अंतर नहीं आएगा।
मेयर जोगेंद्र रौतेला ने भी निकाय की अधिसूचना जारी होने की आशंका को देखते हुए नगर निगम के विकास कार्यों में तेजी लाना शुरू कर दिया है। एक दो दिन में करीब 70 से 80 लाख के विकास कार्यों की निविदा होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें