फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादलों ने कराया ठंड का एहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। दो दिन से मौसम के बदले मिजाज के बीच मंगलवार को सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। सुबह बूंदाबांदी होने के कारण ठंड और अधिक बढ़ गई। लोग घरों में ही दुबके रहे। बाजारों में भी चहलपहल कम देखी गई।
विज्ञापन

रविवार से मौसम का मिजाज बदलना शुरू हुआ था। सोमवार को भी सूर्यदेव और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल दिनभर चला था। मंगलवार को सूर्यदेव के दर्शन ही नहीं हुए। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22.2 और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक रहा।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि बादलों और नमी के कारण न्यूनतम तापमान अधिक हुआ है। सात दिसंबर से मौसम फिर बदलेगा। आसमान साफ रहेगा मगर अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के कारण ठंड बढ़ेगी। 11 दिसंबर से आसमान पर फिर से बादलों का डेरा होगा और 12-13 दिसंबर को बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


नैनीताल में भी ठंड बढ़ी
सरोवर नगरी में मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। सुबह हल्की बूंदाबांदी होने से कड़ाके की ठंड शुरू हो गई। नैनीताल के आसपास के क्षेत्रों में भी हल्की बूंदाबांदी के बाद ठंड बढ़ गई। ठंड के बावजूद सैलानियों का यहां पहुंचना जारी है। ठंड से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें