फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर दी एलायजा की एक किट

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। डेंगू मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की नींद नहीं टूट रही है। एलायजा की एक किट एसटीएच को उपलब्ध कराई गई है। सोमवार को जांच के साथ ही किट फिर खत्म हो जाएगी जबकि 280 से अधिक मरीजों में एलायजा जांच के बाद डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन

सुशीला तिवारी अस्पताल कुमाऊं का सबसा बड़ा अस्पताल है। यहां कुमाऊं के साथ ही उत्तर प्रदेश के बरेली, रामपुर, ठाकुरद्वारा, बिजनौर आदि शहरों से भी रोगी इलाज के लिए आते हैं। इस बार डेंगू की शुरुआत सितंबर से हुई थी। तब से डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग एलायजा किट की आपूर्ति कराने में नाकाम साबित हो रहा है। एक-एक करके किट एसटीएच को उपलब्ध कराई जा रही है। किट खत्म होने के बाद दूसरी किट में आने में चार दिन से एक सप्ताह का समय लग रहा है। सूत्रों के अनुसार शनिवार को एलायजा जांच के लिए किट उपलब्ध कराई गई है। सोमवार को मरीजों की जांच के साथ ही किट फिर खत्म हो जाएगी। एसटीएच के एमएस डॉ. एके पांडे ने बताया कि एलायजा जांच के लिए किट मिल गई है। उन्होंने बताया कि करीब 280 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। इन मरीजों की एलायजा जांच पॉजिटिव आई है।
सोमवार को जांच के साथ ही किट खत्म हो जाएगी
करीब 280 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है

डेंगू के आठ और मरीज भर्ती
हल्द्वानी। डेंगू पीड़ित आठ और मरीजों को एसटीएच में भर्ती कराया गया है। एसटीएच में कनीज (70) इंदिरानगर हल्द्वानी, शब्बीर अली (81) सितारगंज, शकीला (40) बहेड़ी, गोपाल (42) भीमताल, मोहिनी (63) हल्द्वानी, दीवान (50) नवाबी रोड हल्द्वानी, अमन (18) रामपुर रोड हल्द्वानी और परवेज (19) रुद्रपुर को डेंगू होने के कारण भर्ती कराया गया है। एसटीएच में डेंगू पीड़ित कुल 30 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें