फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूनीखेत-डुंगरगांव-दाड़िमठोक सड़क का निर्माण नहीं होने से रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। रूनीखेत गांधी ग्राम अमतोड़ा-मजबे-डुंगरगांव-दाड़िमठोक सड़क का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर सड़क का निर्माण शीघ्र शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने सड़क का निर्माण शीघ्र शुरू नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन



ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि छह किमी लंबी सड़क वर्ष 2014 से निर्माणाधीन चल रही है, लेकिन तब से सड़क को जंगल में अधूरा ही छोड़ दिया गया है। इस सड़क का मिलान शहीद रमेश सिंह परिहार के पैतृक गांव डुंगरगांव तक होना था। लेकिन, तब से शहीद के गांव को यातायात से वंचित रखा गया है, जबकि वर्ष 2016 17 में शासन ने प्रथम चरण में चार किमी की प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी दी थी।


बावजूद सड़क का निर्माण आज तक शुरू नहीं हो सका है। सड़क के शीघ्र निर्माण की मांग को लेकर अब तक कई बार आंदोलन हो चुके हैं। पिछली बार हुआ समझौते का भी आज तक पालन नहीं हो सका है। उन्होंने सीएम से रुकी सड़क का निर्माण शीघ्र शुरू कराकर उसे शहीद के गांव तक शीघ्र पहुंचाया जाए। उन्होंने मांग शीघ्र पूरी नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन भेजने वालों में ग्राम प्रधान हंशी देवी, लाल सिंह, रतन सिंह, प्रेम सिंह, महेश चंद्र जोशी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें