बागेश्वर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार की ओर से 20 जुलाई को सुबह 11 बजे से सीईओ कार्यालय सभागार में शिक्षक अभिमुखी कार्यशाला होगी। जिला समन्वयक प्रमोद कुमार तेवाड़ी ने बताया कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के मुख्य विषय ‘संघारणीय विकास के लिए विज्ञान प्रौद्योगिकी और नवाचार’ है। इसके सात उप विषयों में प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, खाद्य एवं कृषि, ऊर्जा, स्वास्थ्य स्वच्छता पोषण, जीवन पद्धति एवं आजीविका, आपदा प्रबंधन और परंपरागत ज्ञान पद्धतियां हैं। उप विषयों पर बाल वैज्ञानिकों द्वारा मौलिक एवं गुणवत्तापूर्ण शोध अनुभव पत्र तैयार करने के उद्देश्य से शिक्षकों की कार्यशाला आयोजित की गई है। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में हर माध्यमिक विद्यालय से एक शिक्षक, बीआरसी और सीआरसी समन्वयक प्रतिभाग करेंगे।