फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर में ध्वस्त होंगे 214 आशियाने

Mon, 23 Nov 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी भूमि पर आशियाना बनाने वालों का सपना जल्द टूटने वाला है। लालढांग मार्ग के दोनों ओर अतिक्रमण कर बसे लोगों को बार-बार चेताने के बाद भी कोई नतीजा नहीं मिल पाया है। लिहाजा लोनिवि के अधिकारियों ने अब अतिक्रमण पर जेसीबी चलाने का निर्णय लिया है। बाकायदा इसके लिए पुलिस से भी सहयोग मांगा है।
विज्ञापन


कोटद्वार रोड को जोड़ रहा लालढांग गांव में बसे शिवलालपुर मंडी समिति, रेलवे फाटक, चोरपानी, गौजानी, करनपुर, हिम्मतपुर डोटियाल, सांवल्दे, ढेला में सैकड़ों लोग लोनिवि की भूमि पर बसे हुए हैं। भूमि खाली कराने को लेकर विभाग के अफसर कई मर्तबा संबंधित लोगों को नोटिस थमा चुका है।

बावजूद इसके नतीजा सिफर रहता है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता एवी कांडपाल के अनुसार बीते दिनों 214 लोगों को चिन्हित किया गया है। इसके लिए नोटिस भी भेजे गए थे। उन्होंने बताया कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। इसके उलट अतिक्रमण का क्षेत्रफल बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


अतिक्रमण को ध्वस्त करने के लिए पुलिस का सहयोग मांगा गया है। ईई ने बताया कि एक सप्ताह में अतिक्रमण को हटाया जाएगा। वहीं विभागीय कार्रवाई की सूचना से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। कई लोग अपना सामान अन्य जगहों पर शिफ्ट करने की तैयारी में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें