फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक स्व. रामदत्त जोशी की पुण्यतिथि पर संगोष्ठि

Mon, 23 Nov 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व विधायक एवं सामाजवादी विचार स्व. रामदत्त जोशी की पुण्यतिथि पर पीएनजी राजकीय महाविद्यालय में संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत रामदत्त जोशी द्वारा रचित गीत ‘मैदानों के तूफान उठों अब’ के साथ हुई।
विज्ञापन


 मुख्य अतिथि ट्रेड यूनियन नेता एक्टू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजा बहुगुणा ने कहा कि नई आर्थिक नीति लागू होने से मजदूरों की हालत खराब होने लगी थी, लेकिन वर्तमान सरकार की नीतियों ने स्थिति को और बदतर कर दिया है।

उन्होंने कहा सरकार की नीतियों के चलते ट्रेड यूनियन आंदोलन तेज होने के साथ-साथ प्रतिरोध भी तेज हुआ है। मजदूरों के प्रतिरोध व एकजुटता का ही परिणाम है कि शासकवर्गीय पार्टी की ट्रेड यूनियनों को भी मजदूरों के पक्ष में खड़ा होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में भी सिडकुल, पिडकुल के मजदूरों के साथ- साथ आशा वर्कर्स, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों समेत सभी दैनिक वेतन भोगी कर्मियों की हालात भी ठीक नहीं है। कुमाऊंनी साहित्यकार दुदबोलि के संपादक मथुदा दत्त मठपाल ने रामदत्त जोशी के साहित्यिक गतिविधियों के विविध पहलुओं पर विस्तार से बात की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के इतिहास विभागाध्यक्ष डा. बीएम पांडे एवं संचालक भोर संस्था के सचिव संजय रिखाड़ी ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य डा. एसपी मिश्र, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गणेश रावत, नवेंदु मठपाल, यशपाल रावत, एमके जोशी, कृष्णचंद मिश्रा, अमित तिवारी, मनोज जोशी, कौशिक मिश्रा ने व्याख्यान दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें