फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में वाहन चलाने का शौक: हल्द्वानी की 21 महिलाओं ने बनवाया इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस, ऐसे बनवाएं DL

Mon, 10 Feb 2025 01:02 PM IST
हीरा मेहरा राघवेन्द्र शुक्ला, अमर उजाला

सार

विदेश जाकर वाहन चलाने का शौक बढ़ा है। पुरुषों की बात की जाए तो हल्द्वानी से आगे रुद्रपुर और काशीपुर के लोग हैं। एक साल के भीतर हल्द्वानी, काशीपुर, रूद्रपुर, टनकपुर और रामनगर के 454 लोगों ने अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस बनवाए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

विदेश जाकर वाहन चलाने का शौक बढ़ा है। पुरुषों की बात की जाए तो हल्द्वानी से आगे रुद्रपुर और काशीपुर के लोग हैं। एक साल के भीतर हल्द्वानी, काशीपुर, रुद्रपुर, टनकपुर और रामनगर के 454 लोगों ने अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस बनवाए। वहीं हल्द्वानी की महिलाएं इस मामले में आसपास के शहर की महिलाओं से आगे हैं। वर्ष 2024 में हल्द्वानी की 21 महिलाओं ने यह लाइसेंस बनवाया।

 

कुमाऊं का प्रवेश द्वार माने जाने वाले हल्द्वानी शहर ही नहीं, नजदीक के रूद्रपुर और काशीपुर के भी ऐसे काफी लोग हैं, जिनके रिश्तेदार कनाडा, अमेरिका सहित कई देशों में रहते हैं। वहां जाने के बाद खुद वाहन चलाने का सपना पूरा हो जाए तो इससे बेहतर और क्या हो सकता है। इसके अलावा कुछ ऐसे भी हैं जो रोजी रोटी के लिए भी विदेश में वाहन चलाना चाहते हैं। ऐसे लोगों के लिए देश में ही अंतरराष्ट्रीय डीएल बनवाने की सुविधा है। पर्याप्त दस्तावेजों के साथ उन्हें परिवहन विभाग कार्यालय में आवेदन करना होता है।

पिछले साल यानी 2024 में अंतरराष्ट्रीय डीएल बनवाने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। खासकर रूद्रपुर और काशीपुर से। यहां के पंजाबी समाज से जुड़े अधिकांश लोग विदेश में रहते हैं तो इस जगह से बने डीएल की संख्या भी हल्द्वानी से कहीं ज्यादा है। 2024 में जहां हल्द्वानी में 121 लोगों ने अंतरराष्ट्रीय डीएल बनवाए तो रूद्रपुर में यह संख्या 144 रही। काशीपुर के 124 लोगों ने अंतरराष्ट्रीय डीएल बनवाया। टनकपुर से भी विदेश जाने वाले 30 लोगों ने अपना डीएल बनवाया। जबकि रामनगर से 35 ने आवेदन कर डीएल प्राप्त कर लिया।

दस्तावेजों के सत्यपान के बाद ही बनता है डीएल

विज्ञापन

संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) संदीप सैनी ने बताया कि 2024 में कुल 454 अंतरराष्ट्रीय डीएल बने हैं। आवेदन करने के लिए सभी जरूरी दस्तावेज लगाने जरूरी है। ऐसे डीएल को जारी करने से पहले विभागीय स्तर पर आवेदन की पड़ताल, दस्तावेजों की सत्यता को परखा जाता है। उसके बाद ही यह लाइसेंस जारी होता है।

महिलाएं भी डीएल बनवाने में आगे
विदेश में जाकर वाहन चलाने का सपना देखने वालों में महिलाओं की भी काफी संख्या है। हल्द्वानी, काशीपुर, रुद्रपुर, टनकपुर और रामनगर से डीएल बनवाने वालीं महिलाओं की संख्या 61 है। इनमें भी सबसे ज्यादा डीएल हल्द्वानी में बना है। यहां की 21 महिलाओं ने अंतरराष्ट्रीय डीएल बनवाया, जबकि सबसे कम टनकपुर की महिलाओं ने। टनकपुर की केवल एक महिला ने यह डीएल बनवाया। रूद्रपुर की 19, जबकि काशीपुर की 16 महिलाओं ने अंतरराष्ट्रीय डीएल बनवाया। रामनगर की चार महिलाओं ने आवेदन कर यह डीएल बनवाया है।

 

अंतरराष्ट्रीय डीएल के लिए जरूरी दस्तावेज

 

 

- यहां से बने ड्राइविंग लाइसेंस की छाया प्रति।

- जहां की यात्रा करने वाले हैं वहां का पासपोर्ट और वीजा की कॉपी।

- यात्रा के टिकट की छाया प्रति।

 

- आयु और निवास प्रमाणपत्र की छाया प्रति।

- भारतीय नागरिकता से जुड़ा प्रमाण पत्र।

- खुद का चिकित्सा प्रमाण पत्र।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें