बागेश्वर। बृहस्पतिवार शाम भुरचुनियाधार में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इससे क्षेत्र के 40 घरों में अंधेरा छा गया। बत्ती के बगैर लोगों ने रात अंधेरे में गुजारी।
रात के अंधेरे में लोगों को तेंदुओं का भय अलग से सता रहा था। हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में जुटे परीक्षार्थियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों ने ऊर्जा निगम से ट्रांसफार्मर जल्द ठीक करने की मांग की है।
इधर ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता भास्कर पांडे ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलने का काम शुरू कर दिया है। जल्दी ही आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।