बागेश्वर। सूरजकुंड स्पोर्ट्स क्लब की आयोजित प्राइजमनी क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला मनीष गारमेंट ने जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। मनीष गारमेंट ने 48 रनों से मैच जीता।
बीडी पांडे पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मनीष गारमेंट ने पहले खेलते हुए निर्धारित 18 ओवर में 141 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कर्म्याल रेड की टीम संजय धामी की घातक गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सकी और 94 रन ही बना सकी।
संजय ने चार ओवर में 20 रन देकर छह विकेट चटकाए। मैच में शिक्षक हरीश हरड़िया मुख्य अतिथि थे। उमेश व दीपक अंपायर रहे। चेतन व कृष्णा स्कोरर, पिंटू धपोला, विजय परिहार कमेंटेटर थे। वहां भूपेश खेतवाल, प्रियांशु पांडे, मंटू, प्रमोद कोरंगा, पवन दानू, कासिम, किशन नगरकोटी आदि थे।