फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएच में मरीजों को पांच रुपये में भोजन थाल

विज्ञापन
हल्द्वानी में सस्ता खाना मिलेगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। लिटिल मिरेकल फाउंडेशन संस्था की ओर से डॉ. सुशीला तिवारी स्मारक अस्पताल के पास पांच रुपये में भोजन थाल सेवा का शुभारंभ किया गया। पांच रुपये में एक प्लेट भोजन दिया जा रहा है। थाल सेवा का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी हरबीर सिंह और संभागीय खाद्य नियंत्रक ललित मोहन रयाल ने भोजन परोसकर किया। यह सेवा अस्पताल में भर्ती गरीब मरीजों और उनके तीमारदारों को सस्ता भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
विज्ञापन

सेवा स्थल पर टोकन सिस्टम लागू किया गया है। इसकी कीमत मात्र पांच रुपये रखी गई है। प्रतिदिन अलग-अलग प्रकार के शुद्ध भोजन परोसने की व्यवस्था की गई है। इस मुहिम में अभी तक 400 से अधिक लोग जुड़ चुके हैं। भोजन थाल सेवा शुरू करने में संस्था के राहुल वार्ष्णेय, उमंग वासुदेवा, दिनेश मानसेरा, गिरीश गुप्ता, गिरीश मेलकानी, हरित कपूर, राजीव बग्गा, राजीव वाही, रक्षित वर्मा, प्रवीण मित्तल, स्वाति कपूर, सरयू प्रसाद आदि सहयोग कर रहे हैं। इस मौके पर मंडी समिति अध्यक्ष सुमित हृदयेश, पंजाबी जन कल्याण समिति अध्यक्ष प्रेम मदान, महामंत्री डॉ. अतुल राजपाल, मुकेश धींगड़ा, संजीव आनंद, पंकज कपूर, मानव ढींगरा, विशाल साहनी, उषा मुकेश, तनूजा जोशी, परमजीत सहगल, विकास सचदेवा, सुनीता वासुदेवा, अतुल वर्मा, अनिमेष गिरिधर, रक्षित आहूजा परमजीत सिंह, सुदीक्षा सहगल, पंखुड़ी सहगल, हरमीत सहगल, पूजा बग्गा आदि थे।
विज्ञापन


लिटिल मिरेकल फाउंडेशन ने एसटीएच के पास शुरू की सेवा
रोजाना दोपहर 12 से दो बजे तक मिलेगी भोजन थाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें