फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस दो दिन में जारी करेगी प्रत्याशियों की सूची

विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व अन्य नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। निकाय चुनाव का बिगुल बजते ही कांग्रेस में हरकत दिखने लगी है। कुमाऊं में नगर निगम, पालिका और नगर पंचायत के संभावित प्रत्याशियों की सूची विधायक, जिलाध्यक्ष, प्रभारी और सह प्रभारी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को सौंप दी है। पार्टी दो दिन में प्रत्याशियों की नाम की घोषणा करेगी। साथ ही पार्षदों को भी सिंबल पर चुनाव लड़ाया जाएगा।
विज्ञापन


स्वराज आश्रम में मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश, राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल बंद कमरे में बैठे। बैठक में पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत और ऊधमसिंह नगर के जिलाध्यक्ष, विधायक एवं पूर्व विधायक, प्रभारी एवं सह प्रभारी और पर्यवेक्षकों को बुलाया गया था। सभी ने पैनल के रूप में नाम कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को सौंपे। सूत्रों की मानें तो निगम, पालिका और पंचायत के लिए पैनल के तहत दिए गए नामों में दो से चार संभावित प्रत्याशियों के ही नाम प्रमुखता से रखे गए हैं। इस बात पर भी मंथन हुआ कि बेहतर चुनाव कौन लड़ सकता है साथ ही टिकट कटने की स्थिति में अगर विरोध के स्वर मुखर होते हैं तो उसे कैसे थामा जाएगा। विरोध के स्वर थामने की जिम्मेदार जिलाध्यक्ष और विधायक या पूर्व विधायक को दी गई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पार्षदों को भी पार्टी सिंबल देगी और जहां प्रत्याशी ज्यादा होंगे वहां आपसी सहमति के आधार पर बिना सिंबल के चुनाव लड़ाया जाएगा।

ये रहे मौजूद
जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, राहुल छिम्वाल, सुमित हृदयेश, ललित जोशी, हरीश दुर्गापाल, भोलादत्त भट्ट, हेमेश खर्कवाल, मनोज तिवारी, मदन बिष्ट, ललित फर्स्वाण, गोपाल राणा, आदेश चौहान, राजेंद्र नेगी, केदार पलड़िया, जया बिष्ट, गजेंद्र गोनिया, रमेश गिरी गोस्वामी, सुमित्तर भुल्लर, रत्ना श्रीवास्तव, भागीरथी बिष्ट, हेमंत बगड्वाल, हुकुम सिंह कुंवर, इकबाल भारती, हाजी सुहेल सिद्दीकी आदि।
विज्ञापन


भीमताल, लालकुआं और हल्द्वानी पर नहीं हुई चर्चा
हल्द्वानी। निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों के पैनल पर सभी नामों पर चर्चा हुई मगर लालकुआं, हल्द्वानी और भीमताल विधानसभा क्षेत्र पर चर्चा नहीं हुई। सूत्रों की मानें तो हल्द्वानी के लिए पैनल में नाम तय हो चुके थे। तीनों विधानसभा क्षेत्रों को लेकर नेता प्रतिपक्ष, राष्ट्रीय सचिव और लालकुआं के पूर्व विधायक बैठक कर विचार करेंगे और प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराएंगे।

मतीन और महेश नहीं दिखे स्वराज आश्रम में
हल्द्वानी। स्वराज आश्रम में अब्दुल मतीन सिद्दीकी और महेश शर्मा का न पहुंचना भी चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि सिद्दीकी ने कहा कि बाहर होने के कारण कार्यक्रम में नहीं आ सका। यह भी कहा कि इस बार भी अगर पार्टी ने टिकट नहीं दिया और जनता का दबाव हुआ तो चुनाव लड़ा जाएगा। धारचूला विधायक हरीश धामी भी कार्यक्रम में नजर नहीं आए।

अल्मोड़ा में पैनल में दिए गए पांच नाम
हल्द्वानी। अल्मोड़ा को लेकर खासी माथापच्ची हो रही थी। सबसे अधिक नाम भी अल्मोड़ा से आए थे। पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व को पांच नाम दिए गए हैं। नेतृत्व तय करेगा कि मैदान में कौन उतरेगा।
विज्ञापन




पार्षदों को भी सिंबल देगी पार्टी, कई जगह सहमति बनाकर बिना सिंबल के लड़ाया जाएगा चुनाव
प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष ने जिलाध्यक्षों, प्रभारी और सहप्रभारी के साथ किया मंथन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें