हल्द्वानी। नगर निगम चुनाव का बिगुल बजते ही खादी की भी मांग बढ़ गई है। दावेदारों से लेकर समर्थकों ने खादी के परिधानों की खरीदारी शुरू कर दी है। सबसे ज्यादा मांग सफेद कुर्तों की है।
खादी के कुर्ते, वास्कट, टोपी, पजामा, शॉल की ज्यादा डिमांड है। आमतौर से खादी की दुकानों से एक-दो कुर्तों की ही बिक्री होती है जो बढ़कर 6-7 तक पहुंच गई है। वहीं क्षेत्रीय गांधी आश्रम में भी खरीद पर 25 फीसदी छूट भी दी जा रही है।
मोदी स्टाइल के कुर्ते हैं पहली पसंद
हल्द्वानी। मोदी स्टाइल के कुर्तेे नेताओं की पहली पसंद बने हुए हैं। खादी खरीदने आने वाले लोग सबसे ज्यादा इन्हीं कुर्तों को पसंद और मांग कर रहे हैं। गांधी आश्रम ने भी मोदी स्टाइल के कई रंगों में कुर्ते भी बनाए हैं।
पॉली खादी का कुर्ता 730 रुपये से शुरू
सूती खादी का कुर्ता 1200 रुपये से शुरू
रेशम खादी का कुर्ता 2500 रुपये से शुरू
मोदी स्टाइल कुर्ता 750 रुपये से शुरू
शॉल खादी 1200 रुपये शुरू
शॉल रेशमी 4,000 रुपये से शुरू
गांधी आश्रम की दुकानों पर पहुंचने लगे दावेदार और समर्थक