फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीपी नगर में बनेगा अस् थायी बस अड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पर्यटन सीजन में शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन बड़ी पहल करने जा रहा है। ट्रांसपोर्ट नगर में दो महीने के लिए अस्थायी बस अड्डा संचालित होगा। यहां यूपी और दूसरे प्रदेशों से आने वाली बसों का ठहराव होगा। उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें रोडवेज बस अड्डे पर ही जाएंगी। नई व्यवस्था 11 मई से 15 जुलाई तक के लिए होगी।
विज्ञापन


पर्यटन सीजन में नैनीताल रोड पर दबाव बढ़ जाता है। नैनीताल में भी बसों की आवाजाही से जाम के हालात हो जाते हैं। जिला प्रशासन ने नैनीताल और नैनीताल रोड से वाहनों का दबाव कम करने के लिए अस्थायी बस अड्डा बनाने का फैसला किया है। सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय, आरएम रोडवेज अनूप रावत, एआरएम इंदिरा जंगपांगी ने मंगलवार को गांधी इंटर कालेज, एचएन इंटर कालेज और टीपी नगर का दौरा किया। अस्थायी बस अड्डे के लिए ट्रांसपोर्ट नगर सबसे मुफीद जगह मानी गई है। यहां के मैदान में भारी संख्या में बसों के खड़े होने की सुविधा है। बरेली रोड, रामपुर रोड से आने वाली बसों को इस अड्डे पर रही रोका जाएगा।

रोजाना बाहर से आती हैं 125 बसें
हल्द्वानी। हल्द्वानी में रोजाना 125-130 बसें बाहर से आती हैं। इनमें 100 बसें उप्र के अलग-अलग डिपो की होती हैं जबकि 25 बसें राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली आदि राज्यों की होती हैं।
विज्ञापन


इस तरह पहुंचाई जाएंगी बसें
हल्द्वानी। रामपुर रोड से आने वाली बसों को टीपी नगर में ही रोका जाएगा। वहीं बरेली रोड से भी बाईपास होते हुए बसें टीपी नगर जाएंगी। शुरुआती दौर में बस चालकों को दिक्कत नहीं हो इसलिए रोडवेज पर जानकारी चस्पा करने के साथ ही टीमों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी।

यात्रियों को आना होगा टीपी नगर
हल्द्वानी। बरेली, दिल्ली, आगरा, कानपुर, जयपुर, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश को जाने वाले यात्रियों को टीपी नगर बस अड्डे से बसें मिलेंगी। रोडवेज से टीपी नगर तक टेंपो चलाए जाएंगे। पर्वतीय रूटों के टैक्सी चालक भी अस्थायी बस अड्डे से सवारी भर सकते हैं।
विज्ञापन


टीपी नगर में बनेगा अस्थायी बस अड्डा
यूपी, पंजाब और हिमाचल की बसें मिलेंगी, मौजूदा बस अड्डे पर उत्तराखंड की बसें ही जाएंगी
इंफो
11 मई से 15 जुलाई तक के लिए की गई वैकल्पिक व्यवस्था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें