फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने छोड़े हवा-हवाई तीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रशासन को गौला बाइपास रोड पर हादसे का इंतजार है। खनन माफिया द्वारा सड़क के नीचे सुरंग बनाने के मामले को प्रशासन और वन विभाग ने गंभीरता से नहीं लिया है। रविवार को कोई भी अधिकारी मौका मुआयना करने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

अमर उजाला ने रविवार को इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था लेकिन कोई भी अधिकारी मौका मुआयना करने नहीं पहुंचा। । इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रशासन को लोगों की सुरक्षा से कोई लेना देना नहीं है। हालांकि जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी से जब इस बारे में बात की गई तो उनका कहना था कि उनके संज्ञान में मामला आया है। रात में छापेमारी की जाएगी। एसडीएम से वन विभाग और पुलिस टीम को साथ लेकर छापेमारी करने को कहा गया है।

एनएचएआई के पास है यह सड़क
एनएचएआई रुद्रपुर से लेकर काठगोदाम तक इस सड़क को फोरलेन कर रहा है। नियमों की बात करें तो यह सड़क का रखरखाव इसे फोरलेन बनाने वाली कंपनी को करना है। रविवार को एनएचएआई के अधिकारियों से कई बार फोन किया गया लेकिन उनका फोन नहीं उठा।
विज्ञापन


कार्यदायी संस्था के अधिकारी बोले, पुलिस को देंगे तहरीर
फोरलेन का निर्माण कर रही सद्भाव के प्रोजेक्ट मैनेजर सतनाम ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला आया है। वे सोमवार को पुलिस और प्रशासन को पत्र देंगे। उन्होंने कहा कि अवैध खनन से सड़क को खतरा पैदा हो गया है। ये सड़क कभी भी टूट सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें