फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवजह शिक्षकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं : संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। प्राथमिक शिक्षक संघ ताड़ीखेत शाखा की बैठक में शिक्षक हितों के लिए संघर्ष करने का संकल्प जताया गया। कहा कि अनावश्यक शिक्षकों का उत्पीड़न किया गया तो संगठन आंदोलन करेगा। तय हुआ कि 27 नवंबर को चिलियानौला आदर्श मॉडल स्कूल में मेट्रिक मेले का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में शिक्षा महानिदेशक को भी आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन


यहां शिव मंदिर सभागार में हुई संगठन की पहली बैठक में वक्ताओं ने अति दुर्गम विद्यालयों में जाकर वहां की समस्याएं सुनने के लिए संयुक्त मजिस्ट्रेट की सराहना की, कहा कि इस तरह की कार्रवाई से इन विद्यालयों की दशा सुधरेगी। अति दुर्गम विद्यालयों में आज तक कोई भी अधिकारी नहीं गया, जिसके चलते वहां की समस्याएं उजागर नहीं हो पा रही थीं। तय हुआ कि शीघ्र ही संयुक्त मजिस्ट्रेट से मिलकर कई और सुझाव दिए जाएंगे।

वक्ताओं ने कहा कि अनावश्यक शिक्षकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 27 नवंबर को चिलियानौला मॉडल स्कूल में गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, भाषा, पर्यावरण पर आधारित मेट्रिक मेले का आयोजन होगा। बैठक में डाटा फीडिंग में आ रही दिक्कतों पर भी चर्चा हुई। कहा कि यह कार्य विभागीय जानकार व्यक्ति से ही कराया जाएगा। इस कार्य में संगठन भी मदद करेगा। बैठक में अध्यक्ष हरीश चंद्र फुलोरिया, मंत्री राम सिंह जनी, कोषाध्यक्ष संतोष पांडे, संरक्षक कैलाश नेगी, डा. पुष्पा उपाध्याय, त्रिलोचन, बलबीर लसपाल, देवकी आर्या, हरीश बिष्ट सहित तमाम पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें