फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिस्थानी बगैर नगर पंचायत ईओ के तबादले से भड़के सभासद

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी का तबादला होने से सभासद भड़क उठे हैं। सभासदों का कहना है कि ईओ को अल्मोड़ा स्थानांतरित कर दिया गया है और उन्हीं को द्वाराहाट का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अल्मोड़ा की दूरी 90 किमी है, इन हालातों में कैसे स्थानीय निकायों के कार्यों का संपादन होगा। कहा कि यदि नगर पंचायत में स्थायी ईओ की नियुक्ति नहीं की गई तो सामूहिक इस्तीफे दिए जाएंगे और कार्यालय में तालाबंदी के साथ शासकीय कार्यों का बहिष्कार भी होगा।
विज्ञापन



मालूम हो कि नगर पंचायत के ईओ श्याम सुंदर प्रसाद का नगर पालिका अल्मोड़ा के लिए स्थानांतरण कर दिया गया है, साथ ही उन्हें द्वाराहाट नगर पंचायत का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इसका अध्यक्ष सहित तमाम सभासदों ने विरोध शुरू कर दिया है। पंचायत अध्यक्ष विमला शाह का कहना है कि निकाय परिसीमन, प्रधानमंत्री शहरी आवास, स्वच्छ भारत मिशन सहित निकाय में तमाम तरह की बड़ी योजनाएं संचालित हो रही हैं। इन कार्यों के क्रियान्वयन में ईओ की भूमिका महत्वपूर्ण है।


अल्मोड़ा की दूरी 90 किमी है, इन हालातों में कैसे निकाय के कार्य संपादित होंगे। यदि ईओ का स्थानांतरण करना ही था तो पहले प्रतिस्थानी की नियुक्ति की जानी चाहिए थी। एक ईओ को दो दो निकायों का प्रभार देना अव्यवहारिक है। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। सभासदों ने कहा कि ईओ का तबादला आदेश निरस्त होना चाहिए, अथवा स्थायी ईओ की तैनाती होनी चाहिए। ऐसा नहीं होने पर सभासद सामूहिक त्यागपत्र देंगे, शासकीय कार्यों का बहिष्कार होगा और कार्यालय में तालाबंदी भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें