हल्द्वानी। होमगार्ड जवानों की भर्ती के लिए शनिवार से गौलापार स्टेडियम में अभ्यर्थियों की नापतौल और शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई। पहले दिन बुलाए गए 200 अभ्यर्थियों में से 110 विभिन्न प्रक्रिया में बाहर हो गए।
जिला कमांडेंट होमगार्ड ललित मोहन जोशी ने बताया कि सुबह छह बजे से भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई। 200 अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच के बाद लंबाई और सीना नाप की प्रक्रिया हुई। नापतौल के बाद अभ्यर्थियों ने दौड़ में भाग लिया गया। इसके बाद बॉल थ्रो और लंबी कूद कराई गई। उन्होंने बताया कि 200 में से 110 अभ्यर्थी अलग-अलग चरणों में फेल हो गए। सोमवार को 250 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। यह प्रक्रिया कई दिनों तक चलेगी। कुल चार हजार अभ्यर्थी इसमें भाग लेंगे।