फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ से दस किमी पैदल चलकर पहुंची पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
Vote
विज्ञापन
हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र में सात मतदेय स्थल ऐसे हैं, जहां पहुंचने के लिए पोलिंग पार्टियों को आठ से दस किलोमीटर तक का पैदल सफर तय करना होगा। इनमें चार बूथों तक पहुंचने के लिए दस किलोमीटर और तीन बूथों तक पहुंचने के लिए आठ किलोमीटर की पैदल यात्रा करनी होगी। इन सात बूथों में कुल 2136 मतदाता हैं।
विज्ञापन

नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोला स्यात, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सानणा तल्ला, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बाघनी और कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय भद्यूनी अंतिम मोटर मार्ग से दस-दस किलोमीटर दूर स्थित हैं। भीमताल विधानसभा क्षेत्र में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय कैड़ागांव, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कौंता व राजकीय प्राथमिक विद्यालय ककोड़ गांजा अंतिम मोटर मार्ग से आठ-आठ किलोमीटर दूर स्थित हैं।
राप्रावि कैड़ागांव पहुंचने के लिए ढोलीगांव से, राप्रावि कौंता पहुंचने के लिए स्यूड़ा से, राउमावि ककोड़गाजा पहुंचने के लिए लूगड़ से, राप्रावि डोला स्यात, राप्रावि सानणा तल्ला, राप्रावि बाघनी पहुंचने के लिए कोटाबाग से और राप्रावि भद्यूनी स्थित मतदेय स्थल तक पहुंचने के लिए काठगोदाम से पोलिंग पार्टियों को पैदल यात्रा करनी होगी।
विज्ञापन


दूरस्थ केंद्रों में वोट डालेंगे 2136 मतदाता
आठ से दस किमी पैदल चलकर पहुंचेंगी पोलिंग पार्टियां
07 मतदेय स्थल सबसे दूरस्थ हैं जिले में


मतदेय स्थल जिला मुख्यालय से दूरी (किमी) वोटर
राप्रावि कैड़ागांव 145 257
राप्रावि कौंता 35 348
राउमावि ककोड़गाजा 35 57
राप्रावि डोला स्यात 68 328
राप्रावि सानणातल्ला 73 450
राप्रावि बाघनी 78 328
राप्रावि भद्यूनी 15 368

43 बसों में रवाना होंगी 168 पोलिंग पार्टियां
हल्द्वानी। निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों ने हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में मतदान प्रक्रिया कराने वाली पोलिंग पार्टियों का रूट चार्ट को अंतिम रूप दे दिया है। विधानसभा क्षेत्र की 168 पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए 43 बसें लगाई गई हैं। तहसील में स्थित निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक लोकसभा चुनाव के लिए हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र को चार जोन और नौ सेक्टर में बांटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें