बन्नाखेड़ा (बाजपुर)। बन्नाखेड़ा क्षेत्र में फिर तेंदुए के दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
गांव बन्नाखेड़ा निवासी नवदीप सिंह खैरा ने बताया कि रविवार को उनके घर के पास गन्ने के खेत से तेंदुए को जाते देखा। उन्होंने बताया कि शनिवार रात से उनका कुत्ता गायब है। आशंका है कि कुत्ते को तेंदुए ने अपना निवाला बना लिया है।
शुक्रवार रात बल्ली जंगलात के पास तेंदुए ने बाइक सवार युवक पर हमला किया था। युवक ने बाइक की लाइट और हार्न बजाकर जान बचाई थी।