रुद्रपुर। बंगाली समुदाय के विभिन्न मुद्दों को लेकर सुभाष मैदान में रविवार को बंगाली एकता मंच की बैठक हुई। इसमें बंगाली समुदाय को अनुसूचित जाति का दर्जा देने की मांग की गई।
वक्ताओं ने सरकार के खिलाफ आक्रोश जताते हुए कहा कि कई वर्षों से बंगाली समुदाय अनुसूचित जाति का दर्जा देने की मांग कर रहा है। लगातार हो रही अनदेखी से बंगाली समाज के वरिष्ठ लोगों और युवाओं ने मांग को लेकर आंदोलन करने का निर्णय लिया है। बीते अप्रैल में शक्तिफार्म में मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूूद बंगाली समुदाय को अनुसूचित जाति का दर्जा नहीं दिया गया।
उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति का दर्जा, जाति प्रमाण पत्रों से पूूर्वी पाकिस्तानी शब्द को हटाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को दो हजार पत्र भेजे जा चुके हैं। वहां सुब्रत कुमार विश्वास, प्रदीप मंडल अपूर्व विश्वास ,कमलेश मंडल धीरज विश्वास, परितोष विश्वास, अजीत सरकार, दिनेश मंडल, विकास बैरागी, कौशल विश्वास, अभिजीत हालदार, विश्वास, तपन सरकार आदि थे।