फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने भाजपा सरकार का फूंका पुतला, तानाशाही बरतने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
करानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत के विधायक और कांग्रेस विधानमंडल दल के उपनेता करन माहरा के वाहन को देहरादून में विधानसभा के अंदर प्रवेश देने सेे रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया। कहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधि के साथ बदसलूकी को सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


गांधी चौक पर एकत्रित कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधायक करन माहरा विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए सचिवालय गेट पर पहुंचे तो वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उनसे वाहन का पास मांग लिया। विधायक ने पुलिस कर्मियों को बताया कि यह उनका निजी वाहन नहीं है।

आरोप है कि सफाई देने के बावजूद पुलिस कर्मी ने उन्हें वाहन से उतरने को कह दिया। इससे भड़के विधायक वहीं धरने पर बैठ गए। उनके समर्थन में कई कांग्रेसी नेता भी धरने पर बैठे। कार्यकर्ताओं ने सरकार पर तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया। कहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधि के साथ इस तरह की बदसलूकी को वे लोग सहन नहीं करेंगे। सरकार सोची समझी रणनीति के तहत आवश्यक मुद्दों से सदन का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें