हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में दाखिला लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है। कॉलेज प्रशासन ने नये सत्र से विभिन्न मदों में ली जाने वाली फीस में करीब दो सौ से ढाई सौ रुपये तक कमी करने का फैसला किया है। इस प्रस्ताव पर शुल्क निर्धारण समिति ने भी मुहर लगा दी है। नये शुल्क निर्धारण को दाखिला प्रक्रिया शुरू होते ही लागू कर दिया जाएगा।
एमबीपीजी कालेज में शिक्षण शुल्क के अलावा विद्यार्थियों से प्रति वर्ष 240 रुपये महंगाई शुल्क भी वसूल किया जाता है। इसके साथ ही प्रवेश शुल्क तो मात्र तीन रुपये है लेकिन क्रीड़ा शुल्क प्रत्येक छात्र को 400 रुपये देना पड़ा है, चाहे वे खेलें या नहीं। इसी तरह पत्रिका, विभागीय परिषद, छात्रसंघ, महासंघ, वाचनालय, परिचय पत्र, विद्युत, रोवर्स रेंजर्स, प्रांगण विकास, जेनरेटर शुल्क समेत कुल 28 प्रकार का शुल्क विद्यार्थियों से वसूल किया जाता है। इस कारण बीए, बीएससी और बीकॉम के विद्यार्थियों को 2200 रुपये से अधिक शुल्क जमा करना होता था। इसमें विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक शुल्क प्रति विषय के हिसाब से अलग से देना होता था। प्रभारी प्राचार्य डॉ. रेखा पांडे ने बताया कि इस बार कई मदों में शुल्क कम किया गया है, इससे विद्यार्थियों को राहत होगी।
किस मद में कम हुई फीस
मद वर्तमान शुल्क संशोधित शुल्क नये सत्र से
पत्रिका 50 रुपये 40 रुपये
विविध 124 100 रुपये
प्रवेश फार्म डाटावैस
शुल्क 50 10 रुपये
रोवर्स रैंजर्स 60 50 रुपये
सांस्कृतिक परिषद 50 20 रुपये