फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 37 पार अब लू के लिए रहा तैयार

विज्ञापन
गर्मी
विज्ञापन
हल्द्वानी। तपिश और गर्म हवाओं के थपेड़ों ने रविवार को जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया। पारा 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रविवार को अवकाश होने के बावजूद दोपहर में सड़क पर सन्नाटा पसरा रहा। सोमवार दोपहर से गर्म हवाएं चलने की संभावना है। गर्मी से राहत 26 तारीख के बाद मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही चटख धूप ने बेहाल कर रखा था। हवा न चलने के कारण सुबह से ही गर्मी बेहाल कर रही थी। दोपहर में उमस अधिक होने के कारण पसीना भी रुकने का नाम नहीं ले रहा था। अधिकतम तापमान 38.0 और न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि इस सप्ताह गर्मी बढ़ेगी और पारा चढ़ने की संभावना है। 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से सतही हवाएं चलने की संभावना है। राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। 26 मई से मौसम में कुछ बदलाव आएगा और रविवार को कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पारा 38 डिग्री सेल्सियस, सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा
20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें