फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी में घमासान, प्रांतीय अधिवेशन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 18 वां प्रांतीय अधिवेशन बरेली रोड स्थित लक्ष्मी शिशु मंदिर में रविवार से शुरू होगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तीन दिवसीय अधिवेशन में 28 जिलों के लगभग 700 प्रतिनिधि शामिल होंगे।
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री सुधीर जोशी ने बताया कि अधिवेशन के मुख्य अतिथि वित्तमंत्री प्रकाश पंत होंगे। विशिष्ट अतिथि विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. डीके शाही के अलावा कुमाऊं विवि, आवासीय विश्वविद्यालय, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति तथा नैनीताल विधायक संजीव आर्या होंगे। इस मौके पर विभिन्न जिलों से आयी प्रदर्शनियों का उद्घाटन भी होगा। 29 जनवरी को विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय सह संगठनमंत्री श्रीनिवास मुख्य अतिथि होंगे। द्वितीय सत्र प्रस्ताव सत्र रहेगा जिसमें शैक्षणिक व्यवस्था, प्रदेश की वर्तमान स्थिति रोजगार, पलायन जैसे अनेक मुद्दों पर प्रस्ताव पारित होंगे। तृतीय सत्र में खुला अधिवेशन होगा जिसमें राष्ट्रीय मंत्री निधि त्रिपाठी का उद्बोधन होगा। कार्यकर्ताओं को अधिवेशन की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

अधिवेशन से पहले घमासान, मारपीट का आरोप
हल्द्वानी। विद्यार्थी परिषद में प्रांतीय अधिवेशन से पहले ही घमासान शुरू हो गया है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि अधिवेशन स्थल लक्ष्मी शिशु मंदिर में शुक्रवार को तैयारियों को लेकर प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत ने बुलाया था। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वरिष्ठ पदाधिकारियों के सामने ही भाजयुमो और भाजपा से जुड़े कुछ लोगों ने बिना किसी बात के कई कार्यकर्त्ताओं से अभद्रता की। कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलते समय लालकुआं इकाई के तहसील सह संयोजक प्रिंस शर्मा को घेर कर हाथापाई की गई। तहसील सह संयोजक प्रिंस शर्मा ने इस संबंध में कोतवाली पुलिस को तहरीर भी दी है। तहरीर में युवा मोर्चा और भाजयुमो से जुड़े पदाधिकारियों को नामजद किया गया है। प्रिंस का आरोप है कि प्रदेश संगठन मंत्री ने अधिवेशन के संबंध में बुलाया था उसी दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ताओं ने उन पर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। एक कार्यकर्ता की कार के शीशे तोड़ने की बात भी कही जा रही है। इस संबंध में संगठन मंत्री अरुण राही का कहना है कि कार्यक्रम की तैयारी बैठक में कोई विवाद नहीं हुआ था, बाद में कुछ कार्यकर्ताओं में विवाद होने की बात सुनी तो थी, पर पूरी बात मालूम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें