फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में लिप्त 6 वाहनों का रजिस्ट्रेशन निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। अवैध खनन में लिप्त छह वाहनों का रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया गया है। उधर, बृहस्पतिवार को भी बंजारी प्रथम गेट खनन के लिए बंद रहेगा।
विज्ञापन

वन विकास निगम के आरएम जीसी पंत ने बताया कि बुधवार को 6 गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन निरस्त किए गए हैं। जिसमें एक डंपर डबल नंबर प्लेट का चल रहा था और अवैध खनन में भी लिप्त था। छह वाहन टोकन लेकर देर शाम तक न आने पर जांच पड़ताल की गई तो वे चोर रास्तों से भागने की फिराक में थे। यदि अब अवैध खनन करते हुए कोई भी वाहन मिलेगा तो उसका रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया जाएगा। पंत ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी बंजारी प्रथम गेट बंद रहेगा।
विज्ञापन


मालधन में जेसीबी सीज
मालधनचौड़ नंबर 2 में बुधवार को एसडीएम के औचक निरीक्षण में एक खेत में बिना परमिशन के जेसीबी द्वारा गड्ढा खोदा जा रहा था। जेसीबी को सीज कर दिया गया है। एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि खेत स्वामी पर खनन नियमावली के अंतर्गत रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें