रुद्रपुर। रात्रि गश्त कर रही पुलिस ने प्रीत बिहार कॉलोनी से एक युवक को 315 बोर के तमंचे और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
- तमंचे और जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार
बुधवार देर रात कोतवाली पुलिस की चीता टीम रंपुरा क्षेत्र में गश्त कर रह थी। प्रीत विहार कॉलानी में टीम को एक संदिग्ध युवक दिखा। जब टीम ने युवक से देर रात क्षेत्र में घूमने का कारण पूछा तो वह सकपका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम प्रीत बिहार कॉलोनी निवासी करनवीर सिंह उर्फ विक्की बताया है। पुलिस ने विक्की से तमंचा और कारतूस बरामद करने के बाद उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।