फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को चपेट में ले लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लालपुर।

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक की सास और आठ वर्षीय पुत्र घायल हो गया। ग्रामीणों ने डंपर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

मूल रूप से मलपुरी बहेड़ी जिला बरेली निवासी नेमचन्द (40) पुत्र बुद्ध सेन यहां लालकुआं सेंचुरी पेपर मिल में काम करता था। वह सेंचुरी की आवासीय कॉलोनी में परिवार सहित रहता था। बुधवार को वह अपनी पत्नी राजकुमारी (38) पुत्र दीपक (12) और सास विरमा देवी (60) के साथ ससुराल मलपुरी (बहेड़ी) से बाइक (यूके04-वी-2837) से रुद्रपुर जा रहा था। शाम करीब साढ़े पांच बजे लालपुर स्थित रामेश्वरपुर मोड़ के पास किच्छा की ओर से आ रहे डंपर (यूपी25-बीटी-9195) ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार चारों नीचे गिर गये और नेमचंद व उसकी पत्नी राजकुमारी डंपर की चपेट में आ गये जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विरमा देवी और दीपक घायल हो गये, जिन्हें निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद ग्रामीणों ने डंपर चालक शहादत खां निवासी इज्जतनगर बरेली को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंचे कोतवाल योेगेश उपाध्याय, चौकी प्रभारी देवेंद्र गौरव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद हाइवे पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, जिससे जाम की स्थिति बन गयी। पुलिस ने जाम खुलवाया।
विज्ञापन


नए घर की खुशियां मातम में बदलीं
लालपुर। मृतक नेमचंद की सास विरमा देवी ने बताया कि उसके देवर के पुत्र राजेंद्र ने रुद्रपुर में अपना मकान बनवाया है, जिसके गृह प्रवेश के लिए वह अपने दामाद और बेटी के साथ रुद्रपुर जा रही थी, लेकिन रास्ते में खुशियां मातम में बदल गईं। वह अपने नाती दीपक से लिपटकर बिलख रही थी। बताया जा रहा है कि नेमचंद ने हेलमेट पहना था, लेकिन हादसे में हेलमेट भी चकनाचूर हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें