फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के 19 छात्र बने अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में होने वाली पासिंग आउट परेड में 341 सैन्य अफसर सेना में शामिल हुए। इनमें 19 जेंटलमैन कैडेट्स सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के भूतपूर्व छात्र हैं, जिनमें अविनाश यादव 2014 में, मोहित भट्ट, भगत सिंह 2015, अजय मिश्रा और अंकित बडोनी 2016 में विद्यालय से पास आउट हुए हैं।
विज्ञापन

इनके अलावा मनोज बोरा, नवीन पंत, यश चौधरी, अनुज चौधरी, राजेंद्र आर्या, यथार्थ अग्रवाल, पार्थ भट्ट, भरत फर्स्वाण, कार्तिकेय गुप्ता, आयुष चौधरी, अनंत पांडे, संगम त्यागी, जगमोहन सिंह और देवेश जोशी 2017 में विद्यालय से पास आउट हुए हैं।
इस परेड में चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर डोगराई कंपनी को मिला, जिसे कंपनी की ओर से विद्यालय के पूर्व छात्र रहे अंकित बडोनी ने ग्रहण किया। सभी अधिकारी अब देश सेवा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन

विद्यालय के छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्या कर्नल डॉ. स्मिता मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी विंग कमांडर एम प्रेम कुमार, उप प्रधानाचार्य स्क्वॉड्रन लीडर टी रमेशकुमार, जीएस जोशी ने छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें