फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी कराने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने चुनाव के लिए गठित टीमों के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंनेे निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्षता, पारदर्शिता और कर्तव्य निष्ठा से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि प्रत्येक बीएलओ अपने क्षेत्र में मतदाताओं को तय समय पर मतदाता पर्ची उपलब्ध कराएं। जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार सुमन ने कहा कि चुनाव संपन्न कराने की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। बैठक में अपर जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी केएस टोलिया, नोडल अधिकारी (माइक्रो ऑब्जर्वर) एसएस जंगपांगी, प्रभारी अधिकारी एमसीएमसी योगेश मिश्रा, एआरओ प्रत्यूष सिंह, अनिल चन्याल, विवेक राय, विनोद कुमार, विजय नाथ शुक्ल, अधिशासी अभियंता लोनिवि हिम्मत सिंह रावत, अधिशासी अभियंता विद्युत डीके जोशी, नोडल प्रोटोकोल सीएस मर्तोलिया, डीएसओ तेजबल सिंह, आरटीओ राजीव मेहरा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ललित मोहन जोशी, सहायक आयुक्त राज्य कर विनय प्रकाश ओझा, एजी स्टाम्प सुधांशु त्रिपाठी, सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद थे।

चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी कराने के निर्देश
नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट के सामान्य प्रेक्षक ने नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की

112 मतदान स्थलों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था
हल्द्वानी। जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार सुमन ने बताया कि जिले के 112 मतदान स्थलों पर वेबकास्टिंग (सीसीटीवी की मदद से मतदान प्रक्रिया पर ऑनलाइन नजर रखना) की व्यवस्था की गई है। सबसे अधिक 26 वेब कास्टिंग बूथ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में हैं जबकि कालाढूंगी में 20 वेब कास्टिंग बूथ हैं। उन्होंने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया पर पैनी नजर रखने के लिए 140 माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं जिन्हें 26 मार्च को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन



चुनाव को लेकर जिले की पुलिस मुस्तैद: मीणा
हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा के मुताबिक जिले में अभी तक 430 लीटर अवैध देशी शराब, 45 लीटर अंग्रेजी शराब के अलावा 12 ग्राम स्मैक, तीन चाकू, 757 ग्राम चरस, एक बंदूक बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि अब तक 41 मुकदमे पंजीकृत किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता के तहत जिले में अवैध रूप से लगाए गए 5044 होर्डिंग, पोस्टर, बैनर और पंफलेट हटाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें