हल्द्वानी। उच्चशिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. बीसी मेलकानी और संयुक्त निदेशक डॉ. जीसी घिल्डियाल 65 वर्ष की आयु पूरी कर 28 फरवरी को रिटायर हो रहे हैं। एक साथ दो उच्चाधिकारियों के रिटायर होने के बाद उच्चशिक्षा निदेशालय की कमान किसे सौंपी जाएगी, इसे लेकर शासन ने डीपीसी नहीं की है। दोनों पदों को लेकर निदेशालय में सस्पेंस बना है।
निदेशक के पद पर प्राध्यापकों की वरिष्ठता सूची के आधार पर डीपीसी के माध्यम से तैनाती होनी है। वर्तमान में वरिष्ठता सूची में सबसे ऊपर बागेश्वर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एससी पंत हैं। दूसरा नंबर द्वाराहाट महाविद्यालय के डॉ. एके श्रीवास्तव का आता है। इनमें से किसी एक को निदेशक बनना है मगर यह तब होगा कि जब शासन द्वारा डीपीसी की जाएगी।
चार दिन बाद मुखिया विहीन हो जाएगा उच्चशिक्षा विभाग
निदेशक और संयुक्त निदेशक 28 को हो जाएंगे रिटायर, शासन ने नहीं की डीपीसी
20 महाविद्यालय भी प्राचार्य विहीन
हल्द्वानी। उच्चशिक्षा विभाग की गाड़ी एक बार फिर पटरी से उतरने लगी है। इस समय करीब 20 महाविद्यालयों में प्राचार्य के पद खाली हैं। पिछले दिनों शासन ने वरिष्ठता के आधार पर प्रमोशन कर नौ एसोसिएट प्रोफेसरों को डिग्री कॉलेज में प्राचार्य बनाया था लेकिन एक ने भी प्राचार्य पद की जिम्मेदारी नहीं ली। इस तरह डिग्री और पीजी स्तर के 20 महाविद्यालयों में प्राचार्य के पद रिक्त हैं। शासन जल्द ही 16 प्राचार्य की तैनाती लिस्ट जारी करने की तैयारी कर रहा है।
निदेशक पद के लिए शासन स्तर पर डीपीसी होगी। इस पद पर वरिष्ठता सूची के आधार पर चयन किया जाना है। संयुक्त निदेशक का पद पीजी के प्राचार्य पद के समकक्ष है इसलिए इस पद शासन खुद निर्णय लेकर किसी भी वरिष्ठ प्राचार्य को संयुक्त निदेशक का प्रभार दे सकता है।
- डॉ. बीसी मेलकानी, उच्चशिक्षा निदेशक