किच्छा। पालिका चेयरमैन दर्शन कुमार कोली और सभासद सिमरनजीत कौर ने वार्ड छह में घर-घर जाकर करीब 400 डस्टबिन वितरित किए। चेयरमैन ने बताया कि पूरे नगर की सफाई व्यवस्था को बेहतर किया गया है।
सभासद सिमरनजीत कौर ने बताया कि उनके वार्ड में पिछड़ा तबका ज्यादा है, इसलिए इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। वहां जगरूप सिंह, अमरीक सिंह, रमेंश कुमार, सोनू विनोद सभरवाल, शुभम, संजय सक्सेना, राकेश गुप्ता आदि थे।