फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के अखरोट पहाड़पानी के किसानों की आय बढ़ाएगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़पानी (नैनीताल)। राज्य के नैनीताल समेत कई अन्य जिलों में वन विभाग, भूमि संरक्षण एवं जायका परियोजना की ओर से किसानों को कश्मीरी अखरोट के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। वन विभाग की ओर से कश्मीर से उच्च गुणवत्ता वाले अखरोट के पौधे लाकर कुल लागत के दस फीसदी अंशदान पर किसानों को पौधे बांटे गए हैं। साथ ही कश्मीरी अखरोट के उच्च गुणवत्ता वाले पौधे को जिले में उगाने की तैयारी भी की जा रही है।
विज्ञापन

नैनीताल जिले के पहाड़पानी के पास रतोड़ा (सेलालेख) नर्सरी में नये पौधे तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जायका परियोजना के अंतर्गत जिलेभर में तीन मदर प्लांट लगाने की तैयारी की जा रही है। इसमें से दो मुक्तेश्वर रेंज और एक चोगड़ रेंज में तैयार किया जा रहा है। पहाड़पानी में भी यह मदर प्लांट लगभग तैयार हो चुका है। इसमें पॉलीहाउस एवं तापमान एवं आर्द्रता बनाए रखने के लिए कूलर एवं हीटर जैसे दोनों तरह से पॉलीहाउस को तैयार किया गया है। भूमि संरक्षण के एसडीओ पूरन चंद्र जोशी और वन क्षेत्राधिकारी मुक्तेश्वर रेंज के लक्ष्मण सिंह मर्तोलिया के मुताबिक जिलेभर में 500 से अधिक पौधे कश्मीर से 540 रुपये की लागत से लाए गए पौधे को किसानों को 54 रुपये अंशदान में पौधे बांटे गए हैं। खास बात यह है कि यह अंशदान भी किसानों के एसएचजी खाते में जमा किया गया है। पहाड़पानी स्थित मदर प्लांट में 1600 लोकल के पौधे रोप दिए गए हैं। इसके बाद फरवरी में कश्मीर से उच्च श्रेणी के पौधे की इस पर कटिंग करवाई जाएगी। जो अगले चार सालों में तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन



कश्मीर के अखरोट पहाड़पानी के किसानों की आय बढ़ाएंगे
लाखों की लागत से तैयार हो रहा मदर प्लांट पॉलीहाउस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें