फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉल्वो कंपनी हुई फेल, नहीं दे पा रही बसें

विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
हल्द्वानी। दीपावली से पहले कुमाऊं से दिल्ली रूट में जाने वाली वॉल्वो सेवा पूरी तरह लड़खड़ा गई है। अनुबंधित कंपनी रोडवेज को पर्याप्त बस नहीं दे पा रही है। इस कारण रोडवेज मुख्यालय ने पांच वॉल्वो बस ऑनलाइन बुकिंग से हटा दी हैं। उधर, आरएम कुमाऊं ने मुख्यालय को पत्र लिखकर कंपनी का अनुबंध समाप्त करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

परिवहन निगम का चांद ग्लोबल कंपनी से अनुबंध है। अनुबंध के आधार पर कंपनी को दिल्ली रूट में आठ वॉल्वो बसें चलानी है। लेकिन अनुबंधित कंपनी परिवहन निगम को मात्र चार बसें ही उपलब्ध करा रही है।
आरएम कुमाऊं यशपाल सिंह ने बताया कि तीन बसों की ऑनलाइन बुकिंग और एक वॉल्वो बस की ऑफलाइन बुकिंग हो रही है। कहा कि इस संबंध में मुख्यालय को पत्र भेजा है। पत्र में चांद ग्लोबल की ओर से बस उपलब्ध नहीं कराने के कारण इसका अनुबंध समाप्त करने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली रूट पर कंपनी की आठ के बदले सिर्फ चार बसें दौड़ रहीं
आरएम कुमाऊं ने कंपनी का अनुबंध समाप्त करने की संस्तुति की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें