फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं में देश प्रेम की नई लौ जगा रही हैं बाजपेयी की कविताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भले ही अब हमारे बीच न रहे हों लेकिन उनकी लिखी कविताएं सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं में देश प्रेम की नई लौ जगा रही हैं। वाजपेयी के निधन के चौबीस घंटे बीतने के बाद भी व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्वीटर पर उनकी कविताएं वायरल हो रही हैं। वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर भारत रत्न को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम पांच बजकर पांच मिनट पर पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के निधन की सूचना से देश में शोक की लहर छा गई थी। तभी से सोशल मीडिया पर उनकी कविताएं और शोक संदेश वायरल होने रहे हैं। सोशल मीडिया में वायरल हो रही उनकी सभी कविताओं को हर कोई पढ़ रहा है। वाजपेयी की अधिकांश कविताएं देश प्रेम से ओतप्रोत हैं और यही कारण है कि उनकी कविताएं युवाओं में देश प्रेम के प्रति नई लौ जगा रही हैं।
विज्ञापन


युवाओं में देश प्रेम की नई लौ जगा रहीं वाजपेयी की कविताएं
सोशल मीडिया में पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि का तांता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें