मुक्तेश्वर (नैनीताल)। कोल्ड स्टोरेज नहीं होने से किसानों को फल, सब्जियों को सुरक्षित रखने में दिक्कत हो रही हैं। क्षेत्रवासियों की कोल्ड स्टोरेज की मांग पूरी नहीं होने से किसान खराब हो रही नगदी फसलों को फेंकने को मजबूर हैं। रामगढ़, मुक्तेश्वर, ओखलकांडा, धारी, धानाचूली, भीमताल क्षेत्र के किसान फल और सब्जियों के उत्पादन में अग्रणी है, लेकिन उनकी कोल्ड स्टोरेज की मांग को सीएम, कृषि मंत्री, विधायक के साथ ही अधिकारी भी अनसुनी कर रहे हैं। इससे किसानों उनका मनोबल टूट रहा है।
रामगढ़ के किसान महेश गलिया ने बताया कि मंडी में उचित मूल्य नहीं मिलने से काश्तकार परेशान हैं। गोपाल सिंह बिष्ट, हर्ष सिंह डंगवाल, चंदन सिंह डंगवाल, दुर्गा सिंह, कैलाश पांडे, मोहन चंद्र पांडे, शेर सिंह मेहता, खड़क सिंह मेहता, खुशहाल सिंह, पूरन राम आदि किसानों ने कहा कि कोल्ड स्टोरेज नहीं होने से फल, सब्जियों जल्द खराब होने लगती है, जिन्हें वह फेंकने को मजबूर है। उन्होंने सरकार, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से कोल्ड स्टोरेज खोलने की मांग की है।