फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय रहते नशे के खिलाफ एकजुट होना जरूरी : प्रेमचंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नशे के खिलाफ हम जल्द नहीं चेते तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। जरूरत इस बात की है कि हमें समय रहते नशे के खिलाफ एकजुट होना होगा। यह बातें विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने नशा और स्वच्छता विषय पर आयोजित गोष्ठी में कहीं। अग्रवाल हिमालय जन कल्याण समिति की ओर से मेडिकल कॉलेज सभागार में नशा एवं स्वच्छता पर आयोजित विचार गोष्ठी में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश भर में उत्तराखंड की पहचान यहां की संस्कृति से है, कहीं ऐसा न हो कि भविष्य में नशे के कारण राज्य पहचाना जाए। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में स्वच्छता व नशा दोनों ही ज्वलंत मुद्दे हैं। हमें समाज को नशे के खिलाफ और साफ-सफाई के लिए जागरूक करना होगा।
आरएसएस के प्रांत प्रचारक युद्धवीर ने कहा कि लोगों को स्वयं से इस मिशन को शुरू कर समाज में मिशाल कायम करनी होगी। युओयू के कुलपति प्रो. नागेश्वर राव और एफटीआई के निदेशक व मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं कपिल जोशी ने कहा कि जागरूकता से ही समाज को नई दिशा मिलेगी। मनोवैज्ञानिक डॉ. युवराज पंत ने मंडल और जिला स्तर पर नशा मुक्ति केंद्र खोलने की मांग की है। एबीवीपी नेता बृजेश बनकोटी ने भी गोष्ठी को संबोधित किया। समिति की ओर से अतिथियों को शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


ये लोग मौजूद रहे

गोष्ठी के मुख्य संयोजक चंद्र प्रकाश तिवारी, सह संयोजक वीरेंद्र बिष्ट, विजय भट्ट, मजदूर यूनियन के रमेश जोशी, विवेक कश्यप, विजय मनराल, प्रकाश हर्बोला, अमरनाथ जोशी, गिरीश मेलकानी, विकास भगत, प्रकाश रावत, हिमांशु मिश्रा, गौरव बिष्ट, दीपक सनवाल, शिप्रा बसेड़ा, दीपक मेहरा, प्रज्ञान, अभिलाष कांडपाल, जितेंद्र मेहता, कार्तिक हर्बोला, दिनेश खुल्बे, दीपक मेहरा, चंद्रशेखर जोशी, विनीत अग्रवाल आदि थे।

इन्होंने किया स्वागत

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल के हल्द्वानी पहुंचने पर एफटीआई के मैदान में भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा, पूर्व पालिकाध्यक्ष रेनू अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य शांति भट्ट आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें