फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल के जश्न के लिए ला रहे थे शराब, पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नए साल के जश्न के लिए तस्करी कर शराब ला रहे दो की लोग बुधवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गए। दोनों पिकअप में छह पेटी शराब लेकर आ रहे थे। एक पर पहले ही शराब तस्करी के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

हीरानगर चौकी प्रभारी निर्मल सिंह लटवाल अपने इलाके में वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस बीच गाड़ी (यूके 04सीए 9862) को पुलिस ने रोककर तलाशी ली तो छह पेटी अंग्रेजी शराब मिली। इस मामले में पुलिस ने दमुवाढूंगा निवासी चालक प्रकाश चंद और तस्करी के आरोपी डालचंद को 60 आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि डालचंद पर पहले से शराब तस्करी के चार मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ से पता चला कि बरामद शराब नव वर्ष से पूर्व समारोहों में परोसने के लिए मंगाई गई थी।

होटलों की चेकिंग कर सीसीटीवी देखे

नए साल के जश्न के मद्देनजर पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय थापा ने बुधवार को नगर के मल्लीताल क्षेत्र में डेढ़ दर्जन से अधिक होटलों की चेकिंग की। हालांकि किसी भी होटल में कोई अनियमितता नहीं मिली। सभी होटलों में सीसीटीवी लगे होने के साथ ही आगंतुकों का ब्यौरा रजिस्टर में दर्ज था साथ ही सभी की आईडी भी होटल संचालकों के पास थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें