फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेटीएम का नंबर और ओटीपी कोड पूछकर 71 सौ उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। साइबर अपराधियों के लिए अब पेटीएम भी ठगी का मुफीद जरिया बन रहा है। शहर में एक व्यापारी बीस बोरी चीनी के सौदे के चक्कर में ऐसा फंसा कि 71 सौ रुपये गंवा बैठा। पेटीएम से भुगतान का झांसा देकर ठग ने उसका नंबर और ओटीपी कोड पूछकर ठगी कर दी। व्यापारी ने कोतवाली पुलिस और एसओजी से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सरगम टाकीज के पास हनुमान बिल्ंिडग निवासी व्यापारी राजीव कुमार के पास मंगलवार की सुबह एक अपरिचित नंबर से कॉल आई थी। फोन करने वाले ने 20 बोरी चीनी लेने की बात कही। उसने बताया कि वह भुगतान कुछ नगद तो बाकी पेटीएम से करेगा। व्यापारी उसकी बातचीत से प्रभावित हो गया। फोन करने वाले ने पैसा ट्रांसफर करने के लिए व्यापारी से पेटीएम का नंबर पूछा। व्यवसायी ने बेटे का पेटीएम नंबर बता दिया। कुछ देर बाद व्यापारी के फोन में ओटीपी कोड आ गया। जालसाज ने फिर फोन कर ओटीपी कोड पूछ लिया। कुछ ही देर बाद व्यापारी के खाते से 71 सौ रुपये निकाल लेने का मैसेज आ गया। पैसा निकलने पर व्यापारी को ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए एसओजी को भेजा है। हालांकि व्यापारी का कहना है कि पुलिस जांच करने को तैयार नहीं है। बता दें कि दो महीने पहले भी बरेली रोड के एक नमकीन व्यवसायी के पेटीएम से 30 हजार रुपये उड़ा लिए गए थे।
विज्ञापन


जालसाजों का ट्रेंड बदला

पहले जालसाज एटीएम कार्ड का कोड नंबर पूछकर पैसे उड़ा देते थे और ऑनलाइन खरीदारी कर लेते थे। अब पेटीएम को भी जालसाज ठगी का माध्यम बना रहे हैं।

पेटीएम से भुगतान का ई मेल आया

भुक्तभोगी व्यवसायी ने बताया कि पेटीएम ने एयरटेल पेमेंट बैंक से भुगतान करने का वादा किया है। ईमेल में पैसा ट्रांसफर के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें