फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एकल विषय से एक वर्ष में बीए नहीं होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) से एकल विषय से एक ही वर्ष में बीए करने सुविधा खत्म हो गई है। अब यूओयू ने एकल विषय में बीए पाठ्यक्रम पुन: शुरू करने के संबंध में यूजीसी को प्रस्ताव भेजा है। इसमें अब यह बदलाव किया गया है कि एकल विषय से बीए करने की सुविधा तो होगी, लेकिन एक वर्ष में नहीं बल्कि तीन वर्ष में ही परीक्षा देकर पूरी कर सकेंगे।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों या फिर अध्यापक पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को शैक्षिक योग्यता बढ़ाने के लिए एक विषय से स्नातक करना होता है। यूओयू में यह व्यवस्था थी कि कोई भी विद्यार्थी एकल विषय में एक ही वर्ष में तीनों वर्ष की परीक्षा देकर बीए उत्तीर्ण कर सकता था लेकिन एकल विषय से बीए कराने की स्वीकृति का समय खत्म होने पर विश्वविद्यालय ने यूजीसी को पत्र भेज कर अनुमति मांगी तो मंजूरी नहीं मिल सकी। इस कारण विश्वविद्यालय प्रशासन को एकल विषय से बीए में प्रवेश बंद करने पड़े। इस सुविधा के समाप्त होने से सेवारत शिक्षकों की परेशानी को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुन: प्रस्ताव तैयार कराकर यूजीसी को भेजा है।

वर्तमान में एकल विषय से बीए में किसी को दाखिला नहीं दिया गया था। यूजीसी को एकल विषय में बीए शुरू करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है, उम्मीद है कि यूजीसी से जल्द ही एकल विषय में बीए कराने की अनुमति मिल जाएगी। इससे जनवरी में शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र में दाखिला हो सकें। - डॉ. एमएम जोशी, प्रवेश प्रभारी, यूओयू।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें