फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिवसीय सेवारत प्रशिक्षण शिविर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। ब्लॉक संसाधन केंद्र में प्राथमिक शिक्षकों का छह दिवसीय सेवारत प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। मुख्य अतिथि उप शिक्षा अधिकारी डीएल आर्य ने प्रशिक्षणार्थियों से प्रयोगों के साथ छात्र-छात्राओं को शिक्षित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


शिविर का शुभारंभ करते हुए उप शिक्षा अधिकारी आर्य ने शिक्षा में आ रहे बदलावों की जानकारी दी। बीआरसी समन्वयक राधेश्याम गुप्ता ने प्रशिक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया और प्रशिक्षण का लाभ बच्चों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

मास्टर ट्रेनर दीपक पांडे ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान अंग्रेजी, गणित और भाषा शिक्षण के साथ ही शाला सिद्धि, मूल्यांकन, स्वच्छता और आपदा प्रबंधन पर जानकारी दी जाएगी। संपर्क फाउंडेशन के जिला समन्वयक अब्दुल रहीम ने बताया कि पहली और दूसरी कक्षा में अंग्रेजी शिक्षा के लिए फाउंडेशन ब्लॉक के सभी विद्यालयों में अंग्रेजी किट उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन


किट के विभिन्न माड्यूलों का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। कार्यक्रम में दया कृष्ण जोशी, कृपाल सिंह, राजेंद्र जोशी, तारा अधिकारी, रमा बिष्ट, फाउंडेशन के अजीम प्रेमजी सहित कुल 27 प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें